फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Get out of the house on the Ganga

गंगाजल लाने पर घर से निकाला

Wed, 03 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 03 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Get out of the house on the Ganga
complaint - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। गांव भैंसवाल के वकील अहमद ने अपने सगे भाइयों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मारपीट करके उसके परिवार को बेघर कर दिया। वकील का कहना है कि वह चार बार हरिद्वार से गंगाजल ले आया, इसी कारण उसके भाई उससे नाराज हैं। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर वकील अहमद अपनी पत्नी और बच्चों को साथ लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। जिलाधिकारी सुजीत कुमार से मुलाकात कर वकील ने शिकायती पत्र दिया। उसने कहा कि मैं चार बार हरिद्वार से गंगाजल लाया और शिवालय में जलाभिषेक किया। इस बात से उसके तीन भाई और मां नाराज हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार को उसके परिवार को गाली गलौज और मारपीट करके घर से निकाल दिया गया। उसने बताया कि उसे चेतावनी दी गई है कि लौटकर इस घर में मत घुस जाना। वकील अहमद का कहना है कि उसके भाई कहते हैं कि तुम हिंदू धर्म को अपना रहे हो, अब तुम्हें पैतृक घर में हिस्सा नहीं देंगे। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। साथ ही गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस को मामले में जांच कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस के साथ वकील अहमद अपने परिवार को लेकर भैंसवाल पहुंचा। वकील ने बताया कि पुलिस ने उसके मकान पर लगा ताला खुलवाकर सामान रखवा दिया है। पुलिस के जाने के बाद भी उसके भाई का परिवार गाली गलौज कर रहा है। 

भाई बताते हैं वकील पर अपना कर्ज 
बुधवार शाम जब पुलिस भैंसवाल गांव में पहुंची, तो वकील के भाइयों का कहना था कि वकील पर उनके 25 हजार रुपये उधार हैं। कई बार मांगने पर भी वह रुपये नहीं लौटा रहा है। गंगाजल लाने पर दुत्कारने के बारे में वकील के  भाइयों का कहना था कि वकील झूठे आरोप लगा रहा है।

विवाहिता को बच्ची के साथ घर से निकाला
कैराना। विवाहिता को मारपीट   करके मासूम बच्ची सहित घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर       कार्रवाई की गुहार लगाई।    मोहल्ला नवाब दरवाजा निवासी मुस्तकीम की पुत्री शाहीन का निकाह एक साल पूर्व थानाभवन निवासी इकराम के साथ हुआ था। शाहीन ने दो माह की बच्ची को  जन्म दिया। आरोप है कि बुधवार  को शाहीन को उसके पति    इकराम और ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। शाहीन बच्ची के   साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर  देते हुए कार्रवाई की मांग की।

चोरों के खिलाफ कार्रवाई करें
शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ से दो किसानों की ट्यूबवेल की दीवार तोड़कर    सामान चोरी कर लिया गया। वहीं, एक किसान के घर से भैंसा चोरी कर कर लिया गया।

बुधवार    दोपहर लिसाढ़ गांव निवासी   महिपाल और रामदिया ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात उनकी ट्यूबवेल की दीवार तोड़कर मोटर और अन्य उपकरण चोरी कर लिए गए। वहीं, भूपेंद्र के घेर में बंधा 40 हजार रुपये कीमत का भैंसा भी  चोरी कर लिया गया है। इससे पूर्व भी गांव में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं, जिनका पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। उनकी मांग है कि चोरों को गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद कराया जाए। 

खेल के मैदान पर कब्जे को लेकर डीएम से शिकायत 
शामली। गांव कसेरवा कला के दर्जनों युवकों ने गांव के कुछ लोगों पर खेल के मैदान पर कब्जा करने को लेकर   डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। बुधवार को कसेरवा गांव के कुछ युवकों ने कलक्ट्रेट में डीएम सुजीत कुमार से खेल के मैदान पर कब्जे शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। युवकों ने बताया कि गांव में   बिजलीघर के पास सरकारी खेल का मैदान है जिस पर गांव के ही कुछ लोगों ने कूड़ा डालकर उस पर अवैध कब्जा   कर रखा है।


जिससे गांव के युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं युवाओं के दौड़ने वाले ट्रैक पर भी गोबर डाल दिया गया है। जिसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन   इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। युवकों ने डीएम से मैदान से कब्जा हटवाने की मांग की है। इस दौरान   राहुल देशवाल, गौरव देशवाल, अंकुर कुमार, शिवम, प्रिंस, गौरव, काला, पुष्पेंद्र, कपिल देशवाल, सूरज देशवाल, अनुज कुमार, शिवम निर्वाल आदि मौजूद रहे। डीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed