फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Get organized and get development work done

संगठित होकर विकास कार्य कराएं प्रधान-

Thu, 12 Aug 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Get organized and get development work done
कैराना में विकास खंड कार्यालय पर ग्राम प्रधानों की बैठक को संबोधित करते ब्लॉक प्रमुख हर्षल चौधर? - फोटो : SHAMLI
कैराना। ब्लॉक क्षेत्र की 42 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों के साथ बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख हर्षल चौधरी और अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरज राज उर्फ बॉबी ने बैठक की। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि प्रधान संगठित होकर विकास कार्य करें। प्रधानों ने बताया कि ग्राम सचिव उनकी जानकारी में लाए बिना कुछ कार्य कर देते हैं, जिसका उनको पता भी नहीं चल पाता।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि कोई भी प्रधान सचिव के कमरे में न जाएं, बल्कि सचिव को अपने पास बुलाकर अपने अधिकारों के तहत उनसे कार्य कराएं। ग्राम प्रधानों की समस्या के समाधान के लिए वह हर विभाग के हर अधिकारी तक जाने के लिए तैयार हैं। गांव में कराए जाने वाले विकास कार्यों का डाटा ग्राम प्रधान अपने पास भी रखें। शासन की ओर से जारी गाइड लाइन की कॉपी हर ग्राम प्रधान को उपलब्ध कराई जाएगी। राशन कार्ड धारकों को कम राशन देने के मामले की शिकायत को कमिश्नर व जिलाधिकारी को अवगत कराकर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर पुलिस-प्रशासन किसी प्रधान के खिलाफ कोई झूठा मुकदमा दर्ज कराता है, तो संगठन उनके साथ हैं। उच्चाधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। मनरेगा, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जिला पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान अखलाक चौधरी, अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी आरिफ अली, पिंकी चौहान, असलम चौधरी, जावेद चौधरी, सरवर, मेहरबान, राजपाल सिंह, सुनील, नितिन देशवाल, हारून, रमेश व ईश्वर पाल सहित आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed