{"_id":"633099fce7e07b7f7d50995b","slug":"get-kyc-done-up-to-30-for-divyang-pension-shamli-news-mrt606791190","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 सितंबर तक दिव्यांग पेंशन के लिए कराएं केवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 सितंबर तक दिव्यांग पेंशन के लिए कराएं केवाईसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग पेंशन के लिए 30 तक कराएं केवाईसी
शामली। दिव्यांगों की पेंशन के लिए केवाईसी कराने की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि वर्तमान में दिव्यांग पेंशन में केवाईसी का कार्य अपने अंतिम चरण में है। 10 सितंबर की अंतिम तिथि थी, लेकिन बहुत से दिव्यांगजन केवाईसी नहीं करा पाए। इसलिए अब यह तिथि 30 सितंबर तक तिथि बढ़ा दी गई है।
उन्होंने बताया कि जनपद में साढ़े सात हजार दिव्यांगजनों में अभी तक लगभग साढ़े पांच हजार दिव्यांगों ने ही केवाईसी कराई है। अंतिम तिथि को देखते हुए हजारों दिव्यांग की पेंशन प्रभावित न हो इसलिए केवाईसी से छूटे दिव्यांग जनसेवा केंद्र पर जाकर या पंचायत सहायकों के पास जाकर केवाईसी कार्य जरूर करा लें। उन्होंने कहा कि यदि कोई दिव्यांगजन इनके पास भी नहीं जा सकता है तो वह घर से ही दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के व्हाट्सएप नम्बर 8791491011 पर अपने आधार का दोनों तरफ से फोटो व मोबाइल नंबर भेज दें। जिससे कार्यालय से ही उसकी केवाईसी करा दी जाएगी। संवाद