{"_id":"698b8460b6617c145604eebe","slug":"gave-a-feeling-of-belongingness-by-giving-a-teddy-shamli-news-c-26-1-aur1003-159320-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: टेडी देकर कराया अपनेपन का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: टेडी देकर कराया अपनेपन का अहसास
Wed, 11 Feb 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
शहर के सब्जी मंडी रोड पर गिफ्ट की दुकान पर टेडी खरीदती युवती। दुकानदार
शामली। वेलेंटाइन वीक के तहत मंगलवार को शहर में टेडी बियर डे का उत्साह देखने को मिला। बाजारों में गिफ्ट की दुकानों पर टेडी बियर खरीदने वालों की भीड़ रही। खरीदने के बाद पति ने पत्नी को, बेटी ने मां को टेडी देकर अपनेपन का अहसास कराया।
शामली के बड़ा बाजार के दुकानदार जोगिंदर ने बताया कि इस बार दिल्ली और मुंबई से विशेष टेडी मंगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि टेडी डे से एक दिन पहले ही खरीदारी सबसे अधिक होती है। इस बार हार्ट होल्डिंग टेडी, कपल टेडी, सिंगिंग टेडी और लव मैसेज वाले टेडी युवाओं की पहली पसंद रहे। सामान्य दिनों के मुकाबले टेडी डे पर बिक्री कई गुना बढ़ी है।
टेडी खरीदने आए युवक लिलौन के अर्णव ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के लिए सिंगिंग टेडी खरीदा है। इस टेडी में पुराने से लेकर नए गाने समाहित किए गए हैं और बटन दबाते ही संगीत बजने लगता है। वहीं डॉक्टर नवनीत जैन ने पत्नी मृदुला जैन को टेडी देकर टेडी डे की बधाई दी। चांसी मित्तल ने अपनी माता आयुषी मित्तल को टेडी देते हुए मधुर व्यवहार करने की बात कही।