{"_id":"69e91b4556867972e206f957","slug":"gas-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-163917-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सिलिंडर वितरण में गड़बड़ी पर गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सिलिंडर वितरण में गड़बड़ी पर गोदाम सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी। बाबरी स्थित विश्वधारिणी भारत गैस एजेंसी पर रसोई गैस के सिलिंडर वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान सिलिंडर वितरण में गड़बड़ी व स्टॉक रजिस्टर में मिलान नहीं होने से टीम ने गोदाम को सील कर दिया। उपभोक्ताओं ने गैस वितरण में पारदर्शिता न होने और गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की थी।
गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। सुबह से शाम तक कतार में खड़े रहने के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत डीएम से करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। डीएम ने एसडीएम सदर निधि भारद्वाज को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार गौरव कुमार के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक प्रदीप कुमार, एआरओ नरेंद्र कुमार और हल्का लेखपाल ओमकार सिंह की टीम बुधवार सायं करीब तीन बजे बाबरी में गैस एजेंसी पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर गहनता से जांच पड़ताल की। टीम ने मौके पर गैस से भरे और खाली सिलिंडरों का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया। जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर व अन्य रिकार्ड में मिलान न होना पाया, जिससे गैस वितरण में गड़बड़ी होना पाया गया। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने एजेंसी प्रबंधक अंकित कुमार की मौजूदगी में गैस एजेंसी के गोदाम को सील कर दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि रसोई गैस वितरण में अनियमितताएं मिली है, जिस कारण गोदाम को सील कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी।