फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gas distributor union president accuses DSO of demanding bribe

Shamli News: गैस वितरक संघ अध्यक्ष ने डीएसओ पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

Sun, 23 Aug 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 23 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gas distributor union president accuses DSO of demanding bribe
विनोद द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जिला आपूर्ति अधिकारी पर लगाया गया आरोप। सोशल मीडिया
शामली। गैस वितरक संघ के अध्यक्ष रतन सिंह निर्वाल ने फेसबुक पर पोस्ट वायरल कर जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव पर गैस एजेंसी के निरीक्षण के दौरान रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएसओ अंकुर यादव टीम के साथ कांधला और एलम की तीन गैस एजेंसियों के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इनमें एक एजेंसी गैस वितरक संघ के अध्यक्ष रतन सिंह निर्वाल की है। रतन सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया और सोमवार को डीएम व उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन

डीएसओ अंकुर यादव ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में गैस सिलिंडर और अग्निशमन व्यवस्था से संबंधित कमियां मिली थीं, जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, फुटेज से सच्चाई सामने आ जाएगी। डीएम आलोक यादव से वार्ता कर मानहानि का मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed