फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ganne ki safed patti bani musibat

गन्ने की फसल में सफेद पत्तियां बनी मुसीबत

Fri, 03 May 2019 11:13 PM IST
NAVEEN GUPTA अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 03 May 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
ganne ki safed patti bani musibat
file photo - फोटो : amarujala
वेस्ट यूपी के तीन जिलों में पंद्रह से लेकर बीस प्रतिशत गन्ने की फसल में सफेद पत्ती समस्या बनी हुई है। इसके कारण पौधे की  बढ़वार प्रभावित होने की आशंका है। कृषि वैज्ञानिकों ने समस्या को ध्यान में रखते हुए समय से उपचार की सलाह दी है।
विज्ञापन

शामली कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैैज्ञानिक डाक्टर विकास मलिक के मुताबिक वेस्ट यूपी के शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिलों के ज्यादातर किसानों की शिकायत है कि गन्ने की फसल में सफेद पत्तियां बढ़ती जा रही है। बताया कि लोहे की कमी के कारण गन्ने की नई पत्तियों में हरापन बनना कम हो जाता है। जमीन में पीएच मान या कैल्शियम कार्बोनेट की मात्रा अधिक हो या जहां खारे पानी से सिंचाई की जाती हो या बलुई भूमि जहां जैविक कार्बन कम हो, वहां गन्ने की फसल में जस्ते लोहे की कमी हो सकती है। लोहा पौधों में भोजन बनाने में सहायक है। लोहे की कमी के कारण नई पत्तियों में हरापन बनना कम हो जाता है। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार पत्तियों की शिराओं की मध्य भाग का हरा पन खत्म हो जाता है। इस तरह मध्य शिरा के समानांतर हरी धारियां बन जाती है। अधिक कमी होने पर शिराएं भी सफेद हो जाती है। पत्तियां सफेद होकर कागज के समान लगती हैं। पौधों की वृद्धि रुक जाती है और पैदावार पर बुरा असर पड़ता हैं। लोहे की कमी में गन्ना तो बन जाता है परंतु रस में चीनी की मात्रा बहुत कम होती है।  
विज्ञापन


ऐसे करे उपचार
यदि खड़ी फसल में लोहे की कमी के लक्षण दिखाई दें एक प्रतिशत फैरस सल्फेट तथा दो प्रतिशत यूरिया का घोल बनाकर फसल पर 2-3 छिड़काव 10-12 दिन के अंतराल पर करें। इससे फसल की बढ़वार हो जाती है और रस की गुणवता पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed