{"_id":"576d797e4f1c1bb40cb48c18","slug":"ganna-samiti-directors-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति डायरेक्टरों के लिए मतदान शनिवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति डायरेक्टरों के लिए मतदान शनिवार को
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन का मतदान दस जुलाई से लेकर बीस जुलाई के मध्य होगा। ऊन गन्ना परिषद के डायरेक्टरों का मतदान शनिवार को दो बजे से लेकर तीन बजे तक होगा। मतदान के बाद चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।
शामली में गन्ना विकास परिषद के डायरेक्टर के पद के लिए सरगर्मी शुरू हो गई है। डायरेक्टरों का मतदान 28 जून को होगा। 27 जून को शामली गन्ना विकास समिति कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल होंगे और चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
जिले में गन्ना विकास परिषद के डायरेक्टरों के पदों पर थानाभवन गन्ना विकास परिषद में 22 जून को मतदान हो चुका है। ऊन गन्ना विकास परिषद के सात डायरेक्टरों के पदों के लिए शुक्रवार को 14 नामांकन पत्र जांच में सही पाए जाने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। आज दोपहर दो बजे से तीन बजे तक डायरेक्टर के पदों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती ने बताया कि शामली गन्ना परिषद कार्यालय में डायरेक्टरों के पद के लिए 27 जून को चुनाव प्रक्रिया सुुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। एक बजे से अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दो बजे नामांकन पत्रों की ब्रिकी की जाएगी। तीन बजे जांच एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
27 जून को चार बजे के बाद नामांकन पत्र वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 28 जून को दो बजे से लेकर तीन बजे तक गन्ना विकास परिषद के डायरेक्टरों का मतदान होगा। तीन बजे के बाद मतगणना शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि दस जुलाई से बीस जुलाई तक परिषद के चुने गए सात-सात डायरेक्टर चेयरमैन का चुनाव करेंगे।