फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ganna khareed me avaal

गन्ना खरीद में अव्वल, बकाया भुगतान में फिसड्डी 

Mon, 11 Feb 2019 11:32 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 11 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
ganna khareed me avaal
file - फोटो : amarujala
जिले की चीनी मिले गन्ना खरीद में अव्वल हैं और बकाया गन्ना भुगतान में फिसड्ड़ी साबित हो रही हैं। इस गन्ना पेराई सत्र में चीनी मिलों पर 418 करोड़ 24 लाख 65 हजार रुपये बकाया हो गया है। सवा तीन माह में नए पेराई सत्र में जिले की चीनी मिलें मात्र 49 करोड़ 66 लाख 77 हजार रुपये का किसानों का बकाया गन्ना भुुगतान ही कर पाई है।
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलों का गन्ना पेराई सत्र 2018 नवंबर माह में शुरू हो गया था। जिसमें थानाभवन चीनी मिल एक नवंबर, शामली दस नवंबर, ऊन चीनी मिल 13 नवंबर से अपना पेराई सत्र चालू किया था। सवा तीन माह में शामली चीनी मिल मात्र 15 करोड़ रुपये, थानाभवन मिल 13 करोड़ 30 लाख 80 हजार रुपये, ऊन चीनी मिल 21 करोड़ 36 लाख 77 हजार रुपये का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कर पाई है। गौर किया जाए तो जिले की  चीनी मिलो ने दस फरवरी तक 169 लाख 51 हजार क्विंटल गन्ना यानी 467 करोड़  92 लाख 22 हजार रुपये का गन्ना खरीद चुकी है।  जिसमें  शामली चीनी मिल 128 करोड़, 46 लाख 73 हजार रुपये, थानाभवन मिल 216 करोड़, 67 लाख 10 हजार रुपये, ऊन चीनी मिल 122 करोड़ 76 लाख 39 हजार रुपये का गन्ना शामिल है।
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलों पर कुल 418 करोड़ 24 लाख 65 हजार रुपये का गन्ना भुगतान अवशेष है। जिसमें शामली चीनी मिल पर 113 करोड़ 46 लाख 73 हजार रुपये, थानाभवन चीनी मिल पर 203 करोड़ रुपये 38 लाख 30 हजार रुपये, ऊन चीनी मिल पर  101 करोड़ 39 लाख 62 हजार रुपये किसानों का अवशेष भुगतान है।  जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती का कहना है कि शामली चीनी मिल की सॉफ्ट लोन की प्रक्रिया 15 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। शामली चीनी मिल की साफ्ट लोन की धनराशि आने के बाद किसानों का पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुुगतान करा दिया जाएगा। उधर, किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने बताया कि शामली चीनी मिल के बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने के संबंध में डीएम अखिलेश कुमार सिंह से मिले थे, उन्होंने 15 फरवरी तक किसानों का बकाया गन्ना भुुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिलें -        कुल चीनी बनी लाख क्विंटल   गन्ना रिकवरी प्रतिशत 
शामली             4.79 लाख -                        10. 63
थानाभवन           8.33 लाख -                        10.92
ऊन  -               4.79 लाख -                        10.58
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed