फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ganesh Mahotsav today, programs will be held at various places

Shamli News: गणेश महोत्सव आज, जगह-जगह होंगे कार्यक्रम

Tue, 19 Sep 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 19 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Mahotsav today, programs will be held at various places
शामली दुकानो गणेश जी महराज की मुर्ति की खरिदारी करते  लोग
शामली/ कैराना। गणेश चतुर्थी महोत्सव कार्यक्रम मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है। जिसको लेकर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। शहर के ठाकुर द्वारा मंदिर, हनुमान धाम, बुढाना रोड, शिवगंज मंदिर में आरती और अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। शिवगंज मंडी मंदिर में मूर्ति स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

कैराना में मोहल्ला गुंबद में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। गणपति को विराजमान कर सुबह विधिवत पूजन की जाएगी। इसके बाद शाम को सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा। बाद में कीर्तन और जागरण का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम को लेकर विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि गणेश जी सबके लिए पूजनीय है। कोई भी मंगल कार्य इनके प्रथम पूजा के बिना संपन्न नहीं होता। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी की पूजा प्रारंभ होती है। मान्यता है कि जो भी गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करता है, वह व्यक्ति अपने जीवन से सारे विघ्नों और कष्टों को दूर कर लेता है एवं उसके जीवन में शुभता का आगमन शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश शुद्धता के प्रतीक हैं। जहां पूरे देश में गणेश चतुर्थी पर महोत्सव की शुरूआत हो चुकी है। इस मौके पर सुभाष चंद, प्रमोद गोयल, अनुज कुमार, अनिल गोयल, कमल कांत, रोमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर दुकानों पर लगी रही भीड़
गणेश महोत्सव के मद्देनजर शहर के हनुमान धाम के पास, फूल मार्केट में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यहां पर गणेश जी की मूर्ति ढाई हजार से लेकर नौ हजार रुपये तक बेची गई। देर शाम तक यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

शामली दुकानो   गणेश जी महराज की मुर्ति की खरिदारी करते  लोग

शामली दुकानो गणेश जी महराज की मुर्ति की खरिदारी करते  लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed