फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gandhi, Shastri Jayanti and Dussehra celebrated in educational institutions

शिक्षण संस्थाओं में गांधी, शास्त्री जयंती और दशहरा मनाया

Sun, 02 Oct 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gandhi, Shastri Jayanti and Dussehra celebrated in educational institutions
शामली सरस्वती शिशु मंदिर में राम लक्ष्मण व हनुमान की वेशभूषा में सजे बच्चे। - फोटो : SHAMLI
शिक्षण संस्थाओं में गांधी, शास्त्री जयंती और दशहरा मनाया
विज्ञापन

शामली। शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने रामलीला का मंचन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
बीएसएम स्कूल में नवरात्र और दशहरा पर्व पर मनाया गया। विद्यार्थियों ने रावण का 15 फुट ऊंचा पुतला बनाकर दहन किया। स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, छाया सिंह व प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। अध्यापिका रीना रानी ने नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व हर्ष और उल्लास का प्रतीक है। उन्होंने मां दुर्गा और दशहरा पर्व के विषय में जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने हाउसवार गरबा व डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर मातृशक्ति को नमन किया। इस अवसर पर एक्टिविटी इंचार्ज सीमा शर्मा, आर्ट एंड क्राफ्ट इंचार्ज इंदू नामदेव, सीमा पांचाल, अंशिका व विशाखा आदि मौजूद रहे। संचालन छात्रा जिया बुशरा और जिया नूर खान ने किया।
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में रामलीला के मुख्य प्रसंग सूर्पनखा की नाक कटना, सीता हरण, समुद्र मंथन, रावण दहन आदि का विद्यार्थियों ने मंचन किया। प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि रामलीला के कुछ प्रमुख दृश्यों का मंचन कर विद्यार्थियों में संस्कार स्वरूप मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र के आदर्शों को संस्कारित किया गया। रामलीला का शुभारंभ चेयरमैन राजकुमार गर्ग, डायरेक्टर राजीव गर्ग व रितेश गर्ग ने मां भगवती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप त्यागी ने बताया कि स्कूल में आठ साल से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सत्य की असत्य पर विजय स्वरूप रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला का निर्देशन अनु जैन ने किया और पटकथा व संवाद राजीव तोमर ने लिखे। श्रीराम की भूमिका में शालिनी राणा, माता जानकी की भूमिका में शालिनी मित्तल, लक्ष्मण की भूमिका में रूपाली, सूर्पनखा की भूमिका में रीना शर्मा, विभीषण के रूप में नंदिनी, रावण की भूमिका में यशी संगल, साधु की भूमिका में पारुल कौशिक, समुद्र की भूमिका में साक्षी, हनुमान की भूमिका में निर्भय, नल की भूमिका के लिए अभिनव तोमर, नील की भूमिका के लिए अभिनव कुमार और हिरन की भूमिका सिमरन ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉक गोल्ड एकेडमी में गांधी जंयती, नवरात्रि व दशहरा पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन सुनील गोयल, उप चेयरमैन शिखर गोयल, प्रियांक गोयल व प्रधानाचार्या अनीता सिवाच ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प माला अर्पित कर किया। लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर विद्यार्थियों ने सच्चाई व कर्म निष्ठता के मार्ग पर चलने की शिक्षा को अपनाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

सरस्वती पब्लिक स्कूल शेखूपुरा (कंडेला) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों पर विचार व्यक्त करते हुए उनके दिखाएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रबंधक सुखपाल सिंह, प्रधानाचार्य अनिल कुमार व स्टाफ मौजूद रहा।

शामली के स्कॉटिश स्कूल में रामलीला का मंचन करती छात्राएं।

शामली के स्कॉटिश स्कूल में रामलीला का मंचन करती छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

ऊन के होली हेवन स्कूल में रामलीला का मंचन करते बच्चे।

ऊन के होली हेवन स्कूल में रामलीला का मंचन करते बच्चे।- फोटो : SHAMLI

शामली में बीएसएम स्कूल में रावण के पुतले के साथ स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह व छात्र।

शामली में बीएसएम स्कूल में रावण के पुतले के साथ स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह व छात्र।- फोटो : SHAMLI

शामली में रॉकगोल्ड एकेडमी में  नौ दुर्गा के रूप में सजी छात्राएं।

शामली में रॉकगोल्ड एकेडमी में नौ दुर्गा के रूप में सजी छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed