फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ganapati immersion on second day due to Corona

कोरोना के चलते दूसरे दिन ही गणपति का विसर्जन

Sun, 23 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ganapati immersion on second day due to Corona
कैराना। कोरोना महामारी के चलते गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन ही गणपति का यमुना में विसर्जन कर दिया गया। चार दिन का कार्यक्रम केवल दो दिन में ही समेट दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर मोहल्ला गुंबद कुरमाली में श्री गणपति सेवा समिति के तत्वाधान में श्रीगणेश की प्रतिमा विराजमान की गई थी। रविवार सुबह श्री गणेश प्रतिमा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इसके बाद गणपति भगवान की महाआरती के पश्चात भोग लगाए गए तथा प्रसाद वितरित किया गया। बाद में श्रद्धालु श्रीगणेश की प्रतिमा को लेकर यमुना नदी के तट पर पहुंचे, जहां उनके जयकारे लगाते हुए विसर्जन कर दिया। श्री गणपति सेवा समिति के विनोद कुमार और सुशील हलवाई ने बताया कि इस बार कोरोना संकट के चलते गणेश चतुर्थी पर बड़ा आयोजन नहीं किया गया। चार दिन चलने वाला कार्यक्रम दो दिन में ही पूरा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed