{"_id":"5a58ff294f1c1bf6408b4762","slug":"fury-fury-against-indecent-comments-on-mohammad-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी से रोष, हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी से रोष, हंगामा किया
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। व्हाट्सएप ग्रुप पर मोहम्मद साहब के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी किए जाने से मुसलिम समाज में रोष व्याप्त है। समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व रासुका लगाए जाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। तीन दिन पूर्व गंगेरू के एक युवक ने व्हाटसएप ग्रुप पर एक युवक द्वारा पोस्ट डालकर मोहम्मद साहब के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई थी।
मामले की जानकारी समाज के लोगों को लगने पर रोष फैल गया था। समाज की ओर से समेदीन ने थाने पर तहरीर देकर एडमिन व पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से समाज के लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।
शुक्रवार दोपहर नमाज के बाद गंगेरू बस स्टेंड पर समाज के लोग काफी संख्या में जमा हो गए। उन्होंने टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक व एडमिन पर रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। गांव में हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
गंगेरू चौकी प्रभारी मेजर सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन समाज के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। इसके बाद हंगामा कर रहे लोगों के बीच थाना प्रभारी ओपी चौधरी पहुंचे ओर आरोपी लोगों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। आरिफ, मोहसीन, सलमान, इस्तखार, शराफत, कालू, उम्मेद, आदि लोग मौजूद रहे।