फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fury among farmers due to low height of underpass, warning to stop work of expressway

Shamli News: अंडरपास की कम ऊंचाई से किसानों में रोष, एक्सप्रेसवे का काम रोकने की चेतावनी

Thu, 02 Mar 2023 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fury among farmers due to low height of underpass, warning to stop work of expressway
- हसनपुर लुहारी से आदर्श हाई स्कूल से जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन है अंडरपास
विज्ञापन

- तय की गई थी 11 फीट ऊंचाई, अब बनाया जा रहा नौ फीट ऊंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। हसनपुर लुहारी गांव के एक लिंक मार्ग पर दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के अंडरपास की ऊंचाई कम करने को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अंडरपास की ऊंचाई नहीं बढ़ाई गई तो वह हाईवे का काम बंद कर देंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे।
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर हसनपुर लुहारी गांव की सीमा से होकर गुजर रहा है। इस एक्सप्रेसवे पर गांव के आदर्श हाई स्कूल से आगे मरगूबगढ़ ईंट भट्ठे तक जाने वाला मार्ग जुड़ा हुआ है। इस मार्ग पर हसनपुर लुहारी, ख्यावड़ी, गोसगढ़ आदि कई किसानों के खेत हैं। किसानों का कहना है कि एक्सप्रेसवे इस लिंक मार्ग पर अंडरपास बनाया जा रहा है। किसानों के अनुसार अधिकारियों ने इस अंडरपास की ऊंचाई 11 फीट तय की थी। जब अंडरपास बनाने का काम शुरू हुआ तो अधिकारियों ने जमीन में दो फुट गहराई कर दी। जिससे कि अब अंडरपास की ऊंचाई मात्र नौ फीट रह गई है। नौ फीट ऊंचाई बहुत कम है।
विज्ञापन

इस ऊंचाई के अंदर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य सामान लदे वाहन निकलना मुश्किल है। यदि इतनी ऊंचाई का अंडरपास बनाया गया तो किसानों को गांव में पहुंचने के लिए या तो जलालाबाद मार्ग से होकर चार किमी अतिरिक्त चलना पड़ेगा या फिर चरथावल मार्ग से होकर गांव में तीन किमी चलकर आना होगा। जिससे गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने हाईवे के अधिकारियों से अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले परेशान किसान
- यदि सिर्फ 9 फीट का अंडरपास बनाया जाता है तो किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए हम मांग करते हैं कि अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाई जाए।-आर्येश सैनी
- इस संबंध में हम लोग कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अगर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की तो धरना प्रदर्शन होगा।-सुधीर कुमार
- इस मामले में हाईवे के अधिकारियों ने बड़ा गोलमाल किया है। लाखों रुपये की मिट्टी बचाने के चक्कर में वह किसानों का भविष्य बर्बाद करने की फिराक में है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।--अंकित कुमार

- हम हाईवे के अधिकारी से मांग करते हैं कि वह अंडरपास की ऊंचाई लगभग 15 फीट करें। जिससे कि किसान यहां से आराम से निकल जाएं और उन्हें किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।--मुकेश सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed