{"_id":"5ffde17f8ebc3e33617d9381","slug":"furore-over-finding-dead-bird-in-college-shamli-news-mrt52021211","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में मृत पक्षी मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में मृत पक्षी मिलने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में मृत पक्षी मिलने से मचा हड़कंप
शामली। सिक्का सिलावर स्थित आरडी इंटर कॉलेज में एक पक्षी के मृत मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सकों ने पक्षी का पोस्टमार्टम किया। उसकी मौत ठंड से होने की आशंका जताई गई है। उधर, मंगलवार को स्कूल बंद रखा गया तथा सैनिटाइज भी कराया गया।
सोमवार को गांव सिक्का सिलावर के आरडी इंटर कॉलेज में एक पक्षी (रूफोज ट्रीपाई) मृत पड़ा मिला। यह कौवा प्रजाति का पक्षी है। इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन को दी। सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत मिले पक्षी का पोस्टमार्टम किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. यशवंत सिंह का कहना है कि पक्षी की मौत ठंड से हुई थी। उधर, कॉलेज प्रधानाचार्य वीके गुलाटी ने बताया कि मृत पक्षी मिलने के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई थी। मंगलवार को विद्यालय को सैनिटाइज कराया गया है।डीआईओएस सरदार सिंह का कहना है कि मंगलवार को विद्यालय को सैनिटाइज कराने के बाद बुधवार को स्कूल का संचालन होगा।