{"_id":"612141738ebc3e7996321279","slug":"from-the-contact-roads-of-the-district-to-the-highway-in-the-rain-it-is-bad-shamli-news-mrt552797881","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में जिले के संपर्क मार्गों से लेकर हाईवे तक बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में जिले के संपर्क मार्गों से लेकर हाईवे तक बदहाल
विज्ञापन
दिल्ली बस अडडे पर टूटी सडक
- फोटो : SHAMLI
बारिश में जिले के संपर्क मार्गों से लेकर हाईवे तक बदहाल
शामली। बारिश के कारण जिले में सड़कों की हाल बदहाल हो गई है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों की मुसीबत का सबब बने हुए हैं। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण अभी कई जगह अधूरा है। इन जगहों पर बारिश का पानी भरने से भी लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। कई जगह तो हाईवे झील के रूप में तब्दील हो गया है।
जिले की कई सड़कें बरसात का मौसम शुरू होने से पहले से ही जर्जर हालत में थीं। अब बारिश में गड्ढे और भी बड़े हो गए। मेरठ-करनाल मार्ग, पानीपत-खटीमा, बनत से दिल्ली सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग, कैराना मार्ग, कांधला मार्ग पर गड्ढों के चलते राहगीरों का इन से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे भी अभी अधूरा है। थानाभवन में तो बारिश के चलते हाईवे झील में तब्दील हो गया है। यहां बाजार में लोगों को पैदल चलना भी दूभर हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने सड़कों की मरम्मत कराने और हाईवे निर्माण में तेजी लाने की मांग की है।
पुल पर सड़क धंसने से नागरिक परेशान
जलालाबाद। लोहारी मार्ग कृष्णा नदी पुल के दोनों और सड़क धंसने से वाहन चालकों को व दैनिक यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार पहले भी इसी जगह पर वाहनों का भारी नुकसान के साथ-साथ राहगीर भी घायल हो चुके हैं। पुल के दोनों किनारों पर सड़क इस तरह धंस चुकी है कि कभी-कभी वाहन चालकों को दिखाई नहीं देती, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत ौर गड्ढे भरवाने की मांग की है। दूसरी ओर, मीठी कुई आश्रम चौराहे पर गहरे गड्ढे होने से पानी भर जाता हैं, जिससे चौराहे पर कीचड़ फैल जाता है। इस दौरान राजेश मुखिया, चौधरी नरेंद्र, चौधरी सोमपाल, विनोद कुमार, यासीन अहमद, चौधरी असलम, राशिद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

शामली में हुई बरसात में रोडवेज बस अड्डे पर भरा पानी- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन