{"_id":"68375ea42fbfb4339308eedd","slug":"friends-filled-the-treasury-of-the-electricity-corporation-anita-collected-one-crore-shamli-news-c-26-1-sal1002-142846-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सखियों ने भरा विद्युत निगम का खजाना, अनीता ने एक करोड़ वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सखियों ने भरा विद्युत निगम का खजाना, अनीता ने एक करोड़ वसूले
विज्ञापन
- जिले में अन्य महिलाओं को भी विद्युत सखियां बनाने की तैयारी
शामली। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी विद्युत सखियों ने बिजली के बिल जमा कराकर निगम का खजाना भर दिया है। इस साल में अभी तक 20 करोड़ से अधिक की वसूली विद्युत सखियों ने की है। हर माह कुछ सखियां 29 लाख तक की भी वसूली कर रहीं हैं। हसनपुर गांव की विद्युत सखी अनीता ने तीन माह में करीब एक करोड़ रुपये की वसूली की है।
जिले में डेढ़ लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं पर विभाग का 200 करोड़ से अधिक रुपया बकाया है। कुछ समय पूर्व ही विभागीय अधिकारियों ने जिलेभर में विद्युत सखियां तैनात की थीं, जिन्हें बिजली बिल वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई। एनएचआरएलएम के मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि सखियां अभी तक 20 करोड़ से अधिक की वसूली कर चुकीं हैं। हसनपुर की सखी अनीता ने अभी तक एक करोड़ से अधिक रुपये वसूले हैं। इसके अलावा थानाभवन की राशिदा 25 लाख से अधिक, मीनाक्षी, ममता भी हर माह तीन से चार लाख की बिलिंग करा रहीं हैं। जिलेभर में 92 सखियां काम कर रही हैं। कहा कि जल्द ही जिले में सखियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सराहनीय कार्य करने वाली सखियों को सम्मानित भी किया जाएगा।