फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   fraudulently withdrawn amount from farmer's account

धोखाधड़ी कर किसान के खाते से निकाली रकम

Fri, 03 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
fraudulently withdrawn amount from farmer's account
गढ़ीपुख्ता। गांव भंभेडी शाहपुर निवासी किसान हरबीर सिंह का बैंक में खाता है। उसके खाते से 10-10 हजार की निकासी कर साइबर ठग द्वारा 1,75,487 रुपये निकाल लिए। ठगी का पता तब चला जब किसान बैंक में पैसे निकालने के लिए गया तो खाते में पैसे नहीं मिले। ठग द्वारा एक दिन में नौ बार तक तक निकासी की गई है। इस संबंध में पीड़ित किसान ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बृहस्पतिवार को किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम ऊन से मिलकर इस प्रकरण में कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर 10 दिसंबर से बैंक शाखा पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रतिनिधिमंडल में भास्कर चौधरी, नरेंद्र शर्मा, सहजोर, सुधीर, परविंदर, तिलकराम, हरबीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद के बहनोई के निधन पर शोक
गढ़ीपुख्ता। पूर्व सांसद अमीर आलम खां के बहनोई कस्बा निवासी 70 वर्षीय मुजफ्फर खान उर्फ बाबू का गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका उपचार दिल्ली एम्स में चल रहा था। उनके निधन की सूचना पर कस्बे एवं आसपास के क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके शव का सुपर्द ए खाक पैतृक गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में किया गया। परिजनों के मुताबिक मुजफ्फर खान की इच्छा थी, कि उनका शव उनके पिता की कब्र के पास ही दफनाया जाये। इस दौरान पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस, रालोद नेता अशरफ अली, डॉ. नवाब देवबंदी, गढ़ीपुख़्ता नगर पंचायत के चेयरमैन अली हसन, सलीम खान कांग्रेस नेता बुलंदशहर, शाद आलम कांग्रेस नेता दिल्ली, रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधीर पंवार, सपा नगराध्यक्ष मुस्तकीम सैयद , अमजद खान आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed