{"_id":"66eb54982eb198c357087154","slug":"fourth-phase-seat-allotment-for-iti-admission-released-shamli-news-c-26-1-aur1003-128420-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आईटीआई प्रवेश के लिए चौथे चरण का सीट एलॉटमेंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आईटीआई प्रवेश के लिए चौथे चरण का सीट एलॉटमेंट जारी
Thu, 19 Sep 2024 04:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
शामली। जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीसरे चरण के बाद खाली सीटों के लिए पहले से पंजीकृत व नए अभ्यर्थियों से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके अनुसार मंगलवार को सीट व जिले का एलॉटमेंट जारी कर दिया गया है। कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया 23 तक जारी रहेगी।
बुधवार को राजकीय आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा जनपद के राजकीय काॅलेजों में खाली सीटों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है और सभी आईटीआई कॉलेजों को भेज दी गई है। अब अभ्यर्थी सीधे संबंधित आईटीआई में जाकर प्रवेश ले सकेंगे। आईटीआई इन अभ्यर्थी को उपलब्ध ट्रेड की सीट के अनुसार प्रवेश लेंगे। इस चरण में आरक्षण नहीं लागू होगा। अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। परिषद के अनुसार अभ्यर्थी अपनी लॉगिन के माध्यम से भी इस सूची को देख सकते हैं।
इन अभ्यर्थियों को सीट आंवटन 18 से 23 सितंबर तक किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तरीय कमेटी इस पर अपनी मुहर लगाएगी अंतिम चयन प्रक्रिया 24 सितंबर तक पूरी की जाएगी। सभी राजकीय संस्थानों को 25 सितंबर तक प्रवेशित अभ्यर्थियों का डाटा एसवीटीसी पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसलिए सभी अभ्यर्थी अपनी रैंक निकलवाकर कॉलेजों में 22 सितंबर की शाम चार बजे तक प्रत्येक दशा में जमा करनी होगी।