फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four-year-old girl raped, accused arrested

Shamli News: चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 06:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 12 Jul 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
Four-year-old girl raped, accused arrested
- शहर के एक मोहल्ले में दुकान पर सामान लेने जा रही थी बच्ची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के एक मोहल्ला में दुकान पर सामान लेने जा रही मासूम बच्ची के साथ कारखाना में बैग बनाने वाले कारीगर ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस के मोहल्ले में बैग बनाने का कारखाना है। पीड़ित के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब आठ बजे उसकी चार साल की पुत्री खेलते हुए पास में स्थित किराना की दुकान पर बैग में लगाने का छल्ला लेने के लिए गई थी। कुछ देर बाद वह रोते हुए घर पहुंची। बच्ची ने बताया कि एक लड़का उसे पकड़कर कारखाने में ले गया और उसके साथ गलत काम किया और उसे वहां से भगा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर कारखाने में पहुंचे तो बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नावेद निवासी कैराना बताया। आरोपी कारखाने में बैग बनाने का कारीगर है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed