{"_id":"63124565ca64860506621031","slug":"four-teams-formed-to-solve-the-problems-of-farmers-shamli-news-mrt603525871","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर: किसानों की समस्याओं के निस्तारण को चार टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर: किसानों की समस्याओं के निस्तारण को चार टीम गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डीएम जसजीत कौर ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जिले में निर्माणाधीन एनएचएआई की परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरन डीएम ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए चार टीमें गठित कर सर्वे करने के निर्देश दिए।
बैठक दौरान एनएचएआई के अधिकारियों ने 709 पानीपत-खटीमा राजमार्ग का कार्य पूर्ण करने में आ रही बाधाओं की जानकारी दी। बताया कि अवैध भूमि पर मजार, मवी में मार्ग के दायरे में आ रहे 12 मकानों को अभी तक नहीं हटाया गया। इस पर डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की समीक्षा के दौरान किसानों की मांग के मद्देनजर एसडीएम और एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन किसानों की जमीन कम दर्शाई है। वहीं, नलकूप और पेड़ आदि नहीं दर्शाए हैं या कीमत कम दिखाई गई है उसका जल्द से जल्द सर्वे करें। जिससे 15 दिन में अतिरिक्त धन डिमांड चली जाए।
डीएम ने कहा कि सर्वे के लिए कम से कम चार टीम का गठन करें। जिससे समय से कार्य पूर्ण हो सके। किसानों की मांगों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सर्वे जल्दी पूरा करें। कट और अंडरपास उनकी मांग के अनुसार मिलने चाहिए। हाईवे निर्माण के समय किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही कार्रवाई की जाए। एनएचएआई के अधिकारियों ने किसानों की मांग जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त डीएम ने कहा कि ज्यादातर किसान मुआवजा ले चुके हैं और कब्जा भी दे चुके हैं। इसके बाद भी यदि कोई कार्य में बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सर्किल रेट और मुआवजा फिलहाल नहीं बढ़ सकता है। आर्बिटेशन में यदि कोई फाइल चलाता है तो उसकी मांगों के मद्देनजर नियमानुसार बढ़ाने का विचार किया जा सकता है। बैठक में एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम विशु राजा, डीएफओ विनय कुमार एनएचएआई के मैनेजर और सभी प्रोजेक्ट के मैनेजर मौजूद रहे।
बैकफुट पर रहा प्रशासन, नहीं हुआ निर्माण कार्य
फोटो
बाबरी। बुटराड़ा में किसान संघर्ष समिति का धरना 37वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने धरने पर पहुंचकर किसानों को समर्थन की घोषणा की।
आप के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका व युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना, प्रांतीय महासचिव मनीष चौहान किसानों को समर्थन देने के लिए पहुंचे। यहां सोमेंद्र ढाका ने कहा कि हम पार्टी मुखिया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व संजय चौहान के आदेश पर किसानों के बीच पहुंचे हैं। आम आदमी पार्टी का किसानों की मांगे पूरी होने तक पूर्ण रूप से समर्थन रहेगा। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खटियान ने कहा कि निर्माण कंपनी के प्लांट पर कब्जे का परिणाम है कि शुक्रवार को कहीं भी निर्माण कार्य नहीं हुआ। प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। जब तक किसानों की सभी मांगें पूरी तरह नहीं मानी जाती है। तब तक किसी भी कर्मचारियों को खेत में घुसने नहीं दिया जाएगा। धरने पर मौजूद किसानों से कपिल खाटियान ने पांच सितंबर को कलक्ट्रेट होने वाले बेमियादी धरने में पहुंचने का आह्वान किया। अध्यक्षता चौधरी रामपाल सिंह ने की तथा संचालन विदेश मलिक ने किया। इस दौरान शुभम मलिक, ठाकुर वीर सिंह, कपिल प्रधान खानपुर, मनोज कुमार, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
किसानों का उत्पीड़न हुआ तो गंभीर होंगे परिणाम
समिति के सदस्य शुभम मलिक व उसके पिता यशपाल मलिक के घर बृहस्पतिवार रात्रि नौ बजे लांक चौकी प्रभारी सहित चार कांस्टेबल नोटिस तामील कराने पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह शुभम मलिक के शामली में कोचिंग सेंटर पर गृह मालिक से एमडीए टीम ने मकान का नक्शा पास कराने संबंधित कागजात मांगे। जिसकी सूचना शुभम मलिक ने भाकियू जिलाध्यक्ष को फोन पर दी। कपिल खाटियान ने फोन पर अधिकारियों से वार्ता की। जिस पर अधिकारी मौके से चले गए। समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह से भी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खेत में रखे ट्रांसफार्मर के कागजात मांगे। कपिल ने प्रशासन को चेतावनी दी की किसी भी किसान को परेशान करने पर गंभीर परिणाम होंगे।