फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four students won the gold medal in photography

फोटोग्राफी में चार छात्राओं ने जीते गोल्ड मेडल

Sun, 25 Oct 2015 12:22 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 25 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Four students won the gold medal in photography
शामली। रुड़की इंजीनियरिग एंड मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट में आयोजित फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में छात्राएं अव्वल रहीं, जिसमें चार छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने फोटोग्राफी कर कालेज से जुड़े रोचक विषय कैमरे में कैद किया। इसके बाद निर्णायक मंडल ने विजेता छात्र-छात्राओं का चयन किया। इस दौरान चार छात्राओं सबा खान, पल्लवी, मनीषा सिंह एवं शिल्पा घोष की फोटोग्राफी सबसे बढ़िया रही। इन चारों छात्राओं को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा इवेंट फास्टेस्ट आनर्स फर्स्ट का भी आयोजन किया गया, जिसमें 110 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


 इसमें प्रथम स्थान पर संजय कुमार गुप्ता, द्वितीय सबा खान, सुरभि शर्मा एवं शिल्पी तथा तृतीय स्थान ध्रुव मित्तल, अंकुर, ओम प्रकाश महतो एवं कार्तिक वत्स रहे। निदेशक डा. एमएस राणा, डा. एचएन दत्ता ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सचिव  नमन जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed