फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four police teams in search of miscreants absconding in encounter

मुठभेड़ में फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें

Tue, 08 Dec 2020 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four police teams in search of miscreants absconding in encounter
मुठभेड़ में फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें
विज्ञापन

शामली/कांधला। कांधला थानाक्षेत्र के गांव खंदरावली नहर पटरी पर मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दो बदमाशों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से जनपद सहारनपुर निवासी तीन बदमाश घायल हुए थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। घायल बदमाशों को उपचार के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गांव खंदरावली के निकट नहर पटरी पर रविवार दोपहर को कार सवार पांच बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हुए थे। तीनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी थी। पुलिस ने घायल तीनों बदमाश सन्नी और रोहित उर्फ पारूल, निवासी गांव दैदपुरा थाना नकुड़ और विशाल पंवार, निवासी गांव बहलोलपुर थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से शामली में शनिवार रात को पेट्रोल पंप से लूटी गई रकम के 20 हजार रुपये, सहारनपुर से लूटी गई कार, बाइक और अवैध असलहा बरामद किया था। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाशों के दो साथी सुनील निवासी गांव सल्फा और छोटे पंडित निवासी गांव मीमला थाना कांधला मौके से फरार हो गए थे। थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी की तरफ से कांधला थाने पर पांचों बदमाशों के विरुद्ध मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज किया गया। कांधला थाना प्रभारी ने बताया कि फरार दोनों बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल बदमाशों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल रेफर किया गया था। सोमवार को मेरठ मेडिकल से उपचार के बाद एंबुलेंस से कांधला थाने लाया गया। इसके बाद उन्हें कैराना कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली
मुठभेड़ के दौरान कांधला थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी और खंदरावली चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने तीन टीमें बनाकर बदमाशों की घेराबंदी की। एक टीम की कमान कांधला थाना प्रभारी ने, दूसरी टीम की कमान शहर कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने और तीसरी टीम की सहारनपुर एसओजी प्रभारी जयवीर सिंह ने कमान संभाली। इसके बाद पुलिस की तरफ से आठ राउंड फायरिंग की गई, जिसमें तीन बदमाशों के पैरों में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed