{"_id":"5e764c4d8ebc3e775269b31c","slug":"four-people-returned-from-saudi-arabia-are-reluctant-to-give-information-shamli-news-mrt4747526196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से पहुंचे चार लोगों की स्वास्थ्य टीम ने ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब से पहुंचे चार लोगों की स्वास्थ्य टीम ने ली जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब से लौटे चार लोग जानकारी देने से कतराए
कांधला (शामली)। एक सप्ताह पूर्व सऊदी अरब से कस्बे में लौटे एक महिला सहित चार लोगों में कस्बे में पहुंचने की सूचना पर डाक्टरों की टीम उनके घर पहुंची और जानकारी ली। इसके बाद टीम एहतियात बरतने की सलाह देकर लौट गई। पूछताछ में परिवार के चार सदस्यों ने जानकारी देने में आनाकानी की।
शनिवार को प्रशासन को सूचना मिली कि कस्बे में एक परिवार के चार लोग सऊदी अरब से आए हैं। इस सूचना पर चिकित्सा प्रभारी बिजेंद्र सिंह और डाक्टर तिलकराम उनके मकान पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बाहर से आए लोगों के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया, तो पहले तो परिजन डाक्टरों की टीम को कोई भी जानकारी देने से कतराते रहे। उन्होंने डाक्टरों की टीम को कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया। टीम के समझाने पर परिजनों ने सऊदी अरब से आए व्यक्ति से फोन पर बात कराई। उन्होंने बताया कि वह 13 मार्च की रात को सऊदी अरब से चले थे और 14 मार्च की सुबह वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद वे कांधला आ गए। उनके साथ उनकी 44 वर्षीय पत्नी, 16 वर्षीय व 14 वर्षीय पुत्र साथ थे। डाक्टरों की टीम ने उसने मिलने के लिए कहा तो वह टीम के सामने नहीं आए। डाक्टरों की टीम ने उसने पासपोर्ट नंबर, उनका फ्लाइट नंबर, सीट नंबर आदि की जानकारी चाही, तो उन्होंने सिर्फ फ्लाइट नंबर की जानकारी टीम को दी। पासपोर्ट नंबर याद ना होने की बात कहकर जानकारी नहीं दी। इसके बाद गंगेरू चौकी प्रभारी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और सऊदी से आए लोगों के बारे में जानकारी देने को कहा, लेकिन परिजनों ने जानकारी नहीं दी। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी बिजेन्द्र सिंह का कहना है कि वह सूचना पर मौके पर गए थे। उन्होेंने चारों सदस्यों के बारे में जानकारी कर ली है। चारों में कोई भी मौके पर सामने नहीं आया। फोन से उनसे बात हुई है। सभी ने अपने को स्वस्थ होना बताया है। उन्हें एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। इस मामले में डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।