फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four more children injured in monkey attack in Arti

Shamli News: ऐरटी में बंदर के हमले में और चार बच्चे घायल

Mon, 25 Nov 2024 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 25 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Four more children injured in monkey attack in Arti
शामली। गांव ऐरटी में बंदर ने चार और बच्चों को काटकर घायल कर दिया। बंदर के लगातार हमले से ग्रामीणों में दहशत बनी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है एक सप्ताह में बंदर बच्चों समेत 20 से ज्यादा लोगों को काटकर जख्मी कर चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों को शिकायत के बाद भी बंदर को पकड़ने के लिए कोई टीम नहीं आई है। अब यदि सोमवार तक बंदर नहीं पकड़ा गया तो वे कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग करेंगे।
गांव ऐरटी में एक सप्ताह पहले दो बंदर आए थे, जिनमें एक बंदर तो कई दिन पहले चला गया, लेकिन दूसरा बंदर अभी भी गांव में ही है। ग्रामीण कंवरपाल शर्मा ने बताया कि बंदर ने रविवार को दो वर्षीय नानू, तीन वर्षीय चुनमुन और आरव समेत चार बच्चों को काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण अनिल शर्मा ने बताया कि अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी बंदर पकड़ने के लिए कोई टीम अभी तक गांव में नहीं आई है।
ग्राम प्रधान अखिलेश शर्मा ने बताया कि उनकी पंचायत सचिव से बात हुई है। सचिव ने बताया कि वह आज बाहर है। सोमवार को वे बंदर को पकड़वाकर समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

nग्रामीणों में दहशत, डंडा लेकर पहरा दे रहे : बंदर के हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी है। ग्रामीण बंदर से बचने के लिए डंडे हाथ में रखते हैं।
बच्चों को बचाने के लिए डंडा लेकर पहरा देते हैं। बच्चों को घर में ही रखा जा रहा है। बाहर गली में या खुले में नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed