फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four injured including bride's father and mother in the attack

Shamli News: हमले में दुल्हन के पिता और मां समेत चार घायल

Tue, 01 Oct 2024 04:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 01 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Four injured including bride's father and mother in the attack
कैराना। मोहम्मदपुर राई गांव में दूल्हे की सलामी के दौरान लड़कियों की वीडियो बनाने के विरोध पर पड़ोस के लोगों ने दुल्हन पक्ष पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दुल्हन के पिता व मां समेत परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव मोहम्मदपुर राई निवासी व्यक्ति की बेटी की सोमवार को झिंझाना क्षेत्र के गांव से बारत आई हुई थी। शाम करीब साढ़े 6 बजे घर पर दूल्हे की सलामी की रस्म चल रही थी, जिसमें परिवार के सदस्यों एवं रिश्तेदारों द्वारा गिफ्ट भेंट किए जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के कुछ युवकों ने लड़कियों की वीडियो बनानी शुरू कर दी और उनकी तरफ भद्दे इशारे किए गए। इसके बाद लड़कियों के फोटो वायरल कर दिए गए, जिस पर दुल्हन पक्ष के परिवार के सदस्यों एतराज जताया गया। इसके बाद आरोपी पक्ष के युवकों तथा लोगों ने घर में घुसकर दुल्हन पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें दुल्हन का पिता, मां, भाई और एक रिश्तेदार घायल हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed