फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four including prosecutor filed for lockdown violation

लॉकडाउन उल्लंघन में सभासद सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 16 May 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four including prosecutor filed for lockdown violation
लॉकडाउन उल्लंघन में सभासद सहित चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

शामली। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पालिका सभासद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल प्रेमवीर राणा ने बताया कि शनिवार सुबह हॉटस्पॉट क्षेत्र मोहल्ला बड़ीआल में जब सफाई का कार्य चल रहा था तो मोहल्ला लाजपतराय निवासी वार्ड सभासद सपन मित्तल बड़ीआल मोहल्ला निवासी सचिन अरोड़ा को अपने साथ ले गया। पुलिस को सूचना मिली कि सचिन ने नया बाजार में अपनी किराना की दुकान खोल ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान को बंद कराया। कोतवाल ने बताया कि सभासद सहित दोनों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
सभासद सपन मित्तल का कहना है कि सचिन ने उन्हें दुकान में रखी बच्चे की दवा लाने की बात कही थी। कोतवाल ने बताया कि इसके अलावा विजय चौक पर बिना किसी कार्य के बिना मास्क लगाए घूमने पर अभिषेक कौशिक और शौर्य निवासी मोहल्ला काकानगर के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उधर, एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनपद में पुलिस ने 74 वाहनों के चालान और दो वाहनों को सीज किया है। इसके साथ ही 36700 रुपये शमन शुल्क वसूला गया है। लॉकडाउन उल्लंघन में चार लोगों को हिरासत में लिया गया और 14 लोगों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed