{"_id":"5da7660b8ebc3e93a45fde32","slug":"four-family-members-deteriorated-due-to-eating-food-poisonous-shamli-news-mrt448910946","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषैला भोजन खाने से परिवार के चार सदस्यों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषैला भोजन खाने से परिवार के चार सदस्यों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
विषाक्त भोजन खाने से परिवार के चार सदस्यों की हालत बिगड़ी
कांधला। कस्बे के नई बस्ती में विषाक्त भोजन खाने से परिवार के कई लोगों की हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों द्वारा सभी लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नई बस्ती निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसके परिवार की एक महिला उसके परिवार से रंजिश रखती है। मंगलवार की रात्रि को अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गई थी। रात्रि के समय 18 वर्षीय रुखसार, 20 वर्षीय इसरार, 14 वर्षीय अरमान, 22 वर्षीय आसिफ की अचानक तबियत खराब हो गई, जिन्हें ग्रामीणों द्वारा प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने परिजनों को भोजन में विषाक्त तत्व होना बताया। सुबह के समय होश आने पर परिवार के लोगों ने जानकारी दी। संजीदा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर केंतुरा का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।