फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four degrees of mercury dropped in two days

दो दिन में गिरा चार डिग्री पारा

Tue, 02 Mar 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Four degrees of mercury dropped in two days
दो दिन में गिरा चार डिग्री पारा
विज्ञापन

शामली। शुक्रवार की रात में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद तेज हवाएं चलने से पिछले दो दिन में दिन का पारा चार डिग्री लुढ़क गया है। सोमवार को दिन का पारा 27 और रात का पारा 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 24 घंटे में दिन और रात का पारा बढ़ना शुरू हो जाएगा।
पिछले सप्ताह भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार की मध्य रात्रि के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने के बाद तेज हवाएं चलने से शनिवार और रविवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। रविवार को पूरे दिन चटख धूप निकलने के बाद पिछले दो दिन में दिन में चार डिग्री और रात का एक डिग्री तापमान लुढ़क गया है। सोमवार को दिन निकलते 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीठंडी हवा ने मौसम में आई गर्माहट को कुछ ठंडा कर दिया। दिन का तापमान 27 डिग्री और रात का 13 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

अगले 24 घंटे में छह किमी प्रति घंटे कर रफ्तार से हवा चलेंगी। दिन और रात का तापमान बढ़ना शुुुरू हो जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि मंगलवार से लेकर अगले सोमवार तक दिन का 33 और रात का पारा 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed