फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four arrested in encounter while preparing to slaughter protected animal

Shamli News: मुठभेड़ में संरक्षित पशु के कटान की तैयारी कर रहे चार गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 07 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Four arrested in encounter while preparing to slaughter protected animal
कैराना में मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए संरक्षित पशु कटान के आरोपी-पुलिस
कैराना (शामली)। पुलिस ने संरक्षित पशु को काटने की तैयारी कर रहे चार लोगों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने दो संरक्षित पशु मुक्त कराने के साथ ही आरोपियों से दो तमंचे, कटान के उपकरण तथा बिना नंबर प्लेट की दो कार बरामद की।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब पौने पांच बजे पुलिस को सूचना मिली की जहानपुरा रोड पर बेरी के बाग में कुछ लोग संरक्षित पशु के कटान की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर तमंचों से फायर कर दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान तौसीफ निवासी कैराना, वसीम निवासी काकानगर शामली, जीतू उर्फ जीत निवासी रसूलपुर गुजरान कांधला, मेहराब निवासी गांव माल्हीपुर कांधला के रूप में हुई, जबकि शहजाद निवासी हाजीपुर शामली और मौमीन निवासी भोपुरा थाना दोघट जनपद बागपत भागने में सफल रहे। जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों तौसीफ, वसीम, जीतू उर्फ जीत तथा मेहराब का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया। मौके से भागे दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed