फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jaharveer's stick procession taken out

Shamli News: जाहरवीर की छड़ी शोभायात्रा निकाली

Mon, 07 Sep 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 07 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Jaharveer's stick procession taken out
शामली के रेलपार मोहल्ले में जाहरवीर छड़ी महोत्सव में थिरकते श्रद्धालु। संवाद
शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार स्थित श्री शिव गोरखनाथ मंदिर में 26वां गोगा नवमी एवं छड़ी पूजन जाहरवीर महोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जाहरवीर बाबा से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर से जाहरवीर की छड़ी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

महोत्सव के अवसर पर सुबह मंदिर परिसर में हवन-पूजन हुआ। पं. आनंद प्रकाश और विनोद शर्मा ने विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। इसके बाद निकाली शोभायात्रा मोहल्ला रेलपार, पंजाबी कॉलोनी, सुभाषनगर, शिव विहार और गुरुद्वारा तिराहा होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। जाहरवीर बाबा की जय-जयकार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

दोपहर में मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर अध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने बताया कि गोगा नवमी का पर्व भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। मंदिर परिसर में पिछले कई वर्षों से अखंड धूना एवं ज्योत जागृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, नामित सभासद डॉ. हरिओम पाठक ने भी जाहरवीर बाबा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान कैलाश उपाध्याय, दुष्यंत गौड़, केपी भट्टी, शिवकुमार, सभासद संजय उपाध्याय, सतपाल उपाध्याय मूंछ, जिला अध्यक्ष रामकृष्ण उपाध्याय, लोकेंद्र उपाध्याय, कार्तिक उपाध्याय, रामकिशन उपाध्याय, सुरेश निर्वाल, हितेश, आरव, शिवा, रवि हुड्डा, रामकुमार, दिनेश पाठक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed