{"_id":"5fbea4be8ebc3e9bad3227b7","slug":"four-accused-of-attacking-salesmen-arrested-shamli-news-mrt512687988","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैनों पर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैनों पर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। कस्बा गढ़ीपुख्ता में शराब की दुकान के दो सेल्समैनों पर हमले के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए।
मंगलवार रात करीब सात बजे कस्बा गढ़ीपुख्ता में देसी शराब की दुकान पर कार्यरत सेल्समैन बालेंद्र दुल्लाखेड़ी के साथ एक युवक का शराब के पैसे उधार करने को लेकर हुए विवाद हो गया था। उस समय तो युवक वहां से चला गया था, लेकिन थोड़ी देर बाद दो बाइक से अपने अन्य तीन साथियों के साथ पहुंचकर सेल्समैन पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया था। इस दौरान अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन सोनू से भी आरोपियों ने मारपीट की थी। बालेंद्र को गंभीर हालत में सीएचसी शामली से मेरठ मेडिकल रेफर किया गया था। एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि गढ़ीपुख्ता पुलिस ने सूचना के आधार पर सेल्समैन से मारपीट करने के चारों आरोपियों को गांव ओदरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम रवि पुत्र मुकेश, शिवम पुत्र संजीव, अमित पुत्र अमरपाल और रवि पुत्र सतवीर निवासी कस्बा गढ़ीपुख्ता है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। चारों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव कुड़ाना के जंगल से 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम रोहताश, निवासी गांव कुड़ाना है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शराब की तस्करी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।