फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Found the staff made hostage

मिल कर्मचारियों को बनाया बंधक

Sun, 26 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sun, 26 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Found the staff made hostage
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ऊन। गन्ना क्रय केंद्र नहीं चलने के कारण नाराज ग्रामीणों ने हंगामा कर ऊन शुगर मिल में जा रही कर्मचारियों की गाड़ी को क्रय केंद्र पर ही खड़ी कर सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बाद में केन जीएम के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


गांव ढिंढाली में ऊन शुगर मिल के दो क्रय केंद्र स्थापित हैं। गांव वालों का आरोप है कि गत पांच दिन से दोनों क्रय केंद्र पर गन्ना नहीं तौला जा रहा है, जबकि मिल के द्वारा हरियाणा गन्ने की नगद खरीद की जा रही है।
विज्ञापन


नतीजतन क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। शनिवार को गुस्साए किसानों ने तौल चालू न होने की वजह से मिल में कर्मचारियों को लेकर जा रही गाड़ी को ऊन-ढिंढाली मार्ग पर क्रय केंद्र पर ही रोक दिया। गाड़ी को क्रय केंद पर खड़ी कर सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया। सूचना पर किसानों के बीच में मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत पहुंचे। इस पर किसानों ने उनको भी खूब खरी खोटी सुनाई। किसानों ने क्रय केंद्रों पर रोजाना तौल चालू रहना व अवैध गन्ना खरीद बंद करने की मांग की । 
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना महाप्रबंधक ने तौल बाबू को बुलाकर तुरंत तौल चालू कराते हुए बाकी समस्याओं के भी समाधान का आश्वासन दिया।  कहा कि एक मार्च से तौल सुचारु रुप से चालू करा दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद किसान शांत हुए और तीन घंटे से बंधक बनाए कर्मचारियों को छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों में पंकज, अमनपाल, सुरेंद्र, मोनू, कुलदीप, मोतीराम,जसबीर आदि किसान शामिल रहे। वहीं, अमजद निवासी गांव मन्नामाजरा कैराना के गन्ने के खेत में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। इससे वहां आग लग गई। जिससे दो बीघा गन्ना जल गया। जिसके बाद लोगों ने हंगामा भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed