फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Found missing in inspection officer

निरीक्षण में नदारद मिले अधिकारी

Sun, 28 Feb 2016 01:20 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 28 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Found missing in inspection officer
शामली। विकास भवन के निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ संख्याधिकारी कार्यालय के पांच अफसरों और कर्मचारियों के लंबे समय से गैरहाजिर मिलने पर सीडीओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने कार्रवाई करते हुए उनका सामान बाहर रखवा दिया और वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन


विकास भवन में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी व लघु सिंचाई कार्यालय संचालित हैं। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी के रूप में जीशान अहमद तोमर, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी के रूप में अरुण कुमार,  सहायक जिला अर्थ संख्याधिकारी महबूब हसन, कनिष्ठ सहायक के रूप में आजाद शत्रु शर्मा,  चपरासी विनोद कुमार की तैनाती है।
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे जिला अर्थ संख्याधिकारी शामली कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां पर जिला अर्थ संख्याधिकारी जीशान अहमद, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शामली अरुण, सहायक जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी महबूब, कनिष्ठ सहायक आजाद, विनोद चपरासी गैर हाजिर पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका वेतन रोकने एवं विभागीय कार्रवाई किए जाने के लिए डीएम शामली, संयुक्त निदेशक, जिला अर्थ संख्या प्रभाग सहारनपुर मंडल सहारनपुर व निदेशक जिला अर्थ एवं संख्या लखनऊ को भेजी जा रही है। बताया कि लघु सिंचाई के भवन में विशेष प्रयास करके जिला अर्थ संख्याधिकारी कार्यालय संचालित कराया गया था, लेकिन पांचों अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यालय में समय से न आने व कार्य में रुचि न लेने की शिकायत मिल रही थी।


उधर, जिला अर्थ संख्याधिकारी शामली जीशान अहमद का कहना है कि वह डीएम कैंप मुजफ्फरनगर में तैनात हैं। उनके दो स्टाफ सर्वे में लगे हैं, चपरासी ट्रेजरी में गया था। सीडीओ शामली विनोद कुमार सिंह से वार्ता हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed