{"_id":"6824f4a78d9f606ca800736a","slug":"former-ration-dealer-beaten-to-death-for-demanding-loan-amount-shamli-news-c-26-1-smrt1048-141951-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: उधार की रकम मांगने पर पूर्व राशन डीलर की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: उधार की रकम मांगने पर पूर्व राशन डीलर की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी संजय प्रजापति का फाइल फोटो ।
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव उमरपुर में उधार दिए 50 हजार रुपये का तगादा करने पर पूर्व राशन डीलर संजय प्रजापति (52) की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या का आरोप परिजनों ने लगाया है। मृतक के परिजनों ने महिला समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
मंगलवार की देर रात उमरपुर निवासी पूर्व राशन डीलर संजय गांव के एक व्यक्ति को उधार दिए 50 हजार रुपये का तगादा करने गया था। बताया गया है कि उस दौरान राशन डीलर की आरोपी पक्ष के साथ कहासुनी हो गई। उस समय मामला शांत होने पर वह अपने घर आ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद ही आरोपी पक्ष के लोग उसके घर पहुंचे और संजय पर लाठी- डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान वह बेहोश होकर गिर गया।
परिजनों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। परिजनों ने गांव के चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजय के पुत्र रजत ने जलालाबाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ थानाभवन जितेंद्र सिंह और थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों की तरफ से एक परिवार के महिला समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। माना जा रहा है कि सिर में डंडा लगने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।