फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Former MLA Rajeshwar Bansal and his son left RLD

पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल व उसके पुत्र अखिल ने रालोद छोड़ी

Fri, 21 Jan 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Rajeshwar Bansal and his son left RLD
पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल व उसके पुत्र ने रालोद छोड़ी
विज्ञापन

शामली। विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल व उनके पुत्र अखिल बंसल ने बृहस्पतिवार को रालोद छोड़ दी। उनके पुत्र अखिल बंसल ने बताया कि रालोद छोड़ने की जानकारी फोन से रालोद हाईकमान को दे दी है। शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन और पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल पिछले कई सालों से रालोद में थे। वह रालोद के राष्ट्रीय सचिव और उनके पुत्र अखिल बंसल रालोद लोक संकल्प समिति सदस्य थे। राजेश्वर बंसल अपने पुत्र अखिल बंसल के लिए शामली विधानसभा से टिकट मांग रहे थे। ऐन वक्त पर रालोद ने प्रसन्न चौधरी को प्रत्याशी घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को राजेश्वर बंसल और उनके पुत्र अखिल बंसल ने रालोद छोड़ दी। राजेश्वर बंसल ने बताया कि रालोद छोड़ने के लिए त्यागपत्र रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह को भेज दिया है। राजेश्वर बंसल वर्ष 1989 में पूर्व मंत्री हुकुम सिंह को हराकर कैराना विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। वह चार बार नगर पालिका चेयरमैन रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी अंजना बंसल चेयरपर्सन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed