{"_id":"6a4ffa124f0fdc6ab80ecdd8","slug":"former-head-and-his-wife-died-when-their-tractor-buggy-overturned-shamli-news-c-26-1-sal1002-169348-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पूर्व प्रधान व पत्नी की ट्रैक्टर-बुग्गी पलटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पूर्व प्रधान व पत्नी की ट्रैक्टर-बुग्गी पलटने से मौत
विज्ञापन
ऊन क्षेत्र के गांव बझेड़ी में पलटी ट्रैक्टर-बोगी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊन। क्षेत्र के गांव बझेड़ी में बृहस्पतिवार को खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गए पूर्व प्रधान राजेंद्रपाल (65) और उनकी पत्नी सुशीला (60) ट्रैक्टर-बुग्गी के नीचे दब गए। खेत में भरे बारिश के पानी में पलटे ट्रैक्टर-बुग्गी के नीचे दबे दंपती की दम घुटने से मौत हो गई। बझेड़ी निवासी राजेंद्र अपनी पत्नी सुशीला के साथ ट्रैक्टर-बुग्गी लेकर गांव से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत में चारा लेने गए थे। रास्ते में खेत की कच्ची और दलदली जमीन पर ट्रैक्टर-बुग्गी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के समय बारिश के कारण खेत में पानी भरा हुआ था।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास खेतों में काम करने वाले किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-बुग्गी के नीचे दबे दंपती को किसी तरह निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी।
सूचना मिलने पर ऊन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व प्रधान व दंपती की मौत से गांव में शोक छाया हुआ है। जांच अधिकारी विपिन मलिक ने बताया कि परिजनों की तरफ से इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।