फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Formation of monitoring cell to prevent crop residue burning

फसल अवशेष जलाने से रोकने को अनुश्रवण सेल का गठन

Tue, 11 Oct 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Formation of monitoring cell to prevent crop residue burning
फसल अवशेष जलाने से रोकने को अनुश्रवण सेल का गठन
विज्ञापन

शामली। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के फसल अवशेष जलाने से रोकने के आदेश के मद्देनजर डीएम जसजीत कौर ने एडीएम संतोष कुमार की अध्यक्षता में अनुश्रवण सेल का गठन किया है। यह सेल प्रतिदिन फसल अवशेष जलाने के मामले में सुनवाई करेगी।
सेल में सीडीओ, एएसपी, उप कृषि निदेशक, डीआईओएस, डीपीआरओ, डीसीओ और क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। जिला कृषि अधिकारी, शामली सह सदस्य/सचिव रहेंगे। सेल से संबंधित अभिलेखीय कार्रवाई और कार्यों के निर्वहन का दायित्व जिला कृषि अधिकारी का होगा। सेल धान और गन्ना कटने के समय से लेकर रबी में गेहूं की बुवाई तक प्रतिदिन फसल अवशेष जलाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए प्रतिदिन की रिपोर्ट मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और प्रमुख सचिव कृषि विभाग उप्र शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन

कृषि विभाग और गन्ना विभाग के न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी फसल अवशेष को जलाने की रोकथाम और इसके दुष्परिणामों के संबंध में किसानों के बीच प्रचार-प्रसार और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। जिले की शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों के माध्यम से फसल अवशेष जलाने से हो रहे प्रदूषण से आगाह करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed