फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Forest department puts brakes on Ramganga bridge-road construction, work halted

Shamli News: रामगंगा पुल-सड़क निर्माण पर वन विभाग का ब्रेक, काम रुकवाया

Thu, 18 Dec 2025 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Forest department puts brakes on Ramganga bridge-road construction, work halted
स्योहारा। मुरादाबाद के गांव रफायतपुर को स्योहारा से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क योजना विवादों में घिर गई है। रामगंगा नदी पर पुल बनाकर यह सड़क स्योहारा क्षेत्र के गांव रैनी तक दो किमी सड़क बनाई जा रही है। लगभग एक किमी निर्माण के बाद बिजनौर वन विभाग ने एनओसी न होने का हवाला देकर काम रुकवा दिया। सड़क के बीच में खाई खुदवाए जाने से न सिर्फ निर्माण कार्य ठप हो गया है, बल्कि ग्रामीणों का आवागमन भी पूरी तरह बाधित हो गया है।
विज्ञापन


सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग करा रहा है। गांव रफायतपुर का अब तक स्योहारा से सीधा सड़क संपर्क नहीं था। बीमारों को रामगंगा की खादर से रेत और पानी के बीच से निकलकर अस्पताल ले जाना मजबूरी था। बरसात में हालात और भी भयावह हो जाते था, जब करीब चार महीने तक रफायतपुर गांव का गांव रैनी व स्योहारा क्षेत्र से संपर्क कट जाता था। रफायतपुर के हरस्वरूप सिंह, लाल सिंह, व रामगोपाल सिंह आदि का कहना है कि निर्माण को रुकवाना मनमानी है। गांव के लिए पहले से आने-जाने का कच्चा मार्ग मौजूद था। अब जब उसी पर पक्का मार्ग बनाया जा रहा है तो वन विभाग आवागमन रोककर ग्रामीणों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि यदि सड़क वन भूमि से होकर गुजर रही है तो विभागों के आपसी समन्वय से समाधान निकाला जाना चाहिए, न कि जनता के हितों को नुकसान पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

एनओसी मिलने के बाद शुरू होगा काम
डीएफओ जय सिंह कुशवाह का कहना है कि जिस भूमि से सड़क गुजर रही है, वह वन विभाग की है। बिना एनओसी के निर्माण कार्य कराना गलत है। इसी के चलते सड़क निर्माण रुकवा दिया गया था। हालांकि, लोक निर्माण विभाग द्वारा एनओसी की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। बहुत जल्द एनओसी प्राप्त होने के बाद सड़क निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed