{"_id":"66e09bbc66e88588a709ce14","slug":"forced-marriage-of-minor-daughter-shamli-news-c-26-1-sal1001-127924-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नाबालिग बेटी का कराया जबरदस्ती निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नाबालिग बेटी का कराया जबरदस्ती निकाह
Wed, 11 Sep 2024 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पिता व अन्य परिवार के लोगों द्वारा किशोरी का जबरदस्ती निकाह सहारनपुर के एक गांव में करा दिया गया। शिकायत के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने किशोरी को मुक्त कराया। बाद में किशोरी ने अपने पिता व पति सहित 19 लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी का निकाह सात सितंबर को कराया गया था। सहारनपुर के एक गांव से बरात आई थी। किशोरी ने मामले की शिकायत चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में की। कमेटी ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए किशोरी को मुक्त कराया तथा शामली आफिस ले गई। किशोरी ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के आगे बताया कि उसका निकाह बिना उसकी मर्जी के कराया गया। इस पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य किशेारी को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। बाद में किशोरी ने कोतवाली में जबरदस्ती ले जाकर निकाह कराने के आरोप में पिता व पति सहित 19 लोगो के विरुद्ध तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।