{"_id":"5a5657764f1c1b04198b45ba","slug":"for-the-help-of-the-martyrs-family-the-penance","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के परिजनों की मदद के लिए की तपस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के परिजनों की मदद के लिए की तपस्या
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
demand
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। शहीद अंकित तोमर के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम ने बुधवार को पूर्वी यमुना नहर में खड़े होकर तपस्या कीा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझा कर बाहर निकलवाया। पानी में खड़े रहने से उनकी सेहत भी बिगड़ गई।
बता दें कि शहीद अंकित तोमर के परिवार को सरकार की ओर से दी गई आर्थिक सहायता को एक करोड़ रुपये करने, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी का लाइसेंस देने की मांग को लेकर कुछ दिन पहले ही पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम अपनी पत्नी और समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग पत्र भी भेजा था। बुधवार को वह इन मांगों को अविलंब पूरा कराने के लिए सुबह करीब 11 बजे कस्बा स्थित पूर्वी यमुना नहर की जलधारा में बीचोंबीच खड़े हो गए। इससे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
वहीं, सूचना पर उपनिरीक्षक बीएस रावत पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और पूर्व चेयरमैन को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का ज्ञापन सीएम को भिजवाया जाएगा।
इसके बाद ही पूर्व चेयरमैन नहर से बाहर निकले। वहीं, ढाई घंटे तक पानी में खड़े रहने की वजह से उनकी तबीयत भी खराब हो गई। करीब डेढ़ बजे उन्हें कस्बे के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराना पड़ा। वहीं, इसके अलावा पूर्व चेयरमैन का कहना है कि शहीद के परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता मिले। इसके अलावा पुलिसकर्मियों का वेतन डेढ़ गुना बढ़ाया जाए और आधुनिक हथियारों से लैस किया जाए।