फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   For security system, district has been divided into 12 zones, 58 sectors

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनपद में 12 जोन, 58 सेक्टर बनाएं

Tue, 08 Dec 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
For security system, district has been divided into 12 zones, 58 sectors
सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपद को 12 जोन, 58 सेक्टर में बांटा
विज्ञापन

शामली। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के मंगलवार को प्रस्तावित भारत बंद और चक्का जाम को लेकर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन ने जनपद में जोनल-सेेक्टर व्यवस्था लागू कर दी है। जनपद में अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी तैनात रहेगी।

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में मंगलवार को किसान संगठनों द्वारा प्रस्तावित भारत बंद और चक्का जाम की घोषणा के मद्देनजर शांति व्यवस्था के लिए चार सुपर जोन, 12 जोन और 58 सेक्टर बनाए गए हैं। जनपद में अतिरिक्त पुलिस और पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में सभी तीन सीओ और नौ थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में तैनात रहेंगे। इनके अलावा छह निरीक्षक, 74 उप निरीक्षक, 49 मुख्य आरक्षी, 117 आरक्षी, 37 होमगार्ड और एक कंपनी दो प्लाटून पीएसी बल तैनात रहेगा। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। किसान संगठनों से बात की गई है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन करें।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के लिए ये बनाई व्यवस्था
सुपर जोन- 4
जोन - 12
सेक्टर- 58
सीओ - 3
थाना प्रभारी - 9
निरीक्षक - 6
उपनिरीक्षक - 74
मुख्य आरक्षी - 49
आरक्षी - 117
होमगार्ड - 37
पीएसी- एक कंपनी, दो प्लाटून।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed