फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Food will be taken out on 16 leaves in homes

पितृ अमावस्या श्राद्ध आज: घरों में 16 पत्तों पर भोजन निकाला जाएगा

Sun, 25 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Food will be taken out on 16 leaves in homes
पितृ अमावस्या श्राद्ध आज:
विज्ञापन

- गंदेवड़ा संगम, यमुना घाटों पर होगी विशेष पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आश्विन माह की पितृ अमावस्या श्राद्ध रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन पितृ अमावस्या को पितरों को शांति के लिए घरों में 16 पत्तों पर भोजन निकालकर जल का अर्पण करेंगे।
पितृपक्ष हर साल भाद्रपद की पूर्णिमा से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तिथि तक होता है। रविवार को मनाई जाने वाली पितृ अमावस्या के दिन गंगा यमुना के संगम, हरिद्वार, ऋषिकेश में श्रद्धालु पंडितो से विशेष पूजा अर्चना करके पितरों को शांति के लिए दान करके पुण्य कमाते है।
विज्ञापन

शास्त्रों के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या के दिन उपायों को करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। पंडित प्रभुशंकर शास्त्री के मुताबिक पीपल के पेड़ की पूजा सर्व पितृ अमावस्या को विशेष महत्व होता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं। पितृ पक्ष के दौरान अगर आप तर्पण नहीं कर पाएं हैं तो सर्वपितृ अमावस्या के दिन तर्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। दान करना- सर्व पितृ अमावस्या के दिन दान करना बेहद शुभ माना गया है। कहते हैं कि इस दिन दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन चांदी का दान करना अति उत्तम माना गया है। सर्व पितृ अमावस्या के दिन पूर्वजों के नाम का भोजन निकालें। इसे किसी खुले स्थान पर रखें। सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराएं। ऐसा करने से पितृ आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed