{"_id":"63066b7215bd4b6c2660028a","slug":"food-grains-distribution-to-antyodaya-ration-card-holders-from-today-shamli-news-mrt6022440135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को वितरित होगा खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को वितरित होगा खाद्यान्न
विज्ञापन
अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को आज से खाद्यान्न वितरण
सुबह छह से लेकर रात्रि नौ बजे तक खुलेंगी सस्ता गल्ले की दुकान
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अंत्योदय खाद्यान्न का वितरण बृहस्पतिवार से 31 अगस्त तक किया जाएगा। डीएसओ शशिकांत ने बताया कि अंत्योदय लाभार्थियों को गेहूं 14 किग्रा प्रति कार्ड पर दो रुपये किग्रा और चावल 21 किग्रा प्रति कार्ड पर तीन रुपये किग्रा तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को वितरित किया जाएगा। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को साबुत चना एक किलो प्रति कार्ड निशुल्क, आयोडाइज्ड नमक एक किलो प्रति कार्ड निशुल्क तथा सोयाबीन ऑयल एक लीटर प्रति कार्ड निशुल्क वितरित किया जाएगा। सुबह छह से रात्रि 9 बजे तक खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन कार्डधारकों का किसी कारणवश अंगूठा मशीन में मैच नहीं हो पाएगा। वे 31 अगस्त को रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकते हैं।