{"_id":"eb4bbb1f7eb584440570185c30aa7976","slug":"follow-traffic-rules-will-take-oath-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियमों के पालन की शपथ लेंगे बच्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियमों के पालन की शपथ लेंगे बच्चे
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों एवं घायलों की स्मृति में स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों के पालन की शपथ दिलाई जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजदेव सिंह ने इस बारे में समस्त खंड एवं नगर शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। उन्होंने बताया कि जिले के सीबीएसई से मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8 तक के बच्चों को 16 नवंबर को शपथ दिलाई जाएगी।
वहीं, परिषदीय विद्यालयों में यह आयोजन 18 नवंबर को होगा। पूर्व में परिषदीय विद्यालयों में भी 16 नवंबर को ही शपथ होनी थी, लेकिन 16 और 17 नवंबर को परिषदीय विद्यालयों में सरकारी अवकाश घोषित होने के कारण यह आयोजन में बदलाव किया गया।
ये होगी शपथ ः हम सत्यनिष्ठा से यह शपथ लेते हैं कि हम यातायात संबंधी समस्त नियमों का पालन करेंगे। हम बिना 18 वर्ष आयु पूर्ण किए तथा ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किए बिना वाहन नहीं चलाएंगे। हम हेलमेट के बिना वाहन नहीं चलाएंगे। वाहन चलाते वक्त सीटबेल्ट का प्रयोग करेंगे तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। खतरनाक ढंग से वाहन नहीं चलाएंगे।
विज्ञापन
वयस्क होने के पश्चात वाहन चालते समय पैदल और साइकिल सवारों को सम्मान देंगे। हम कभी भी नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाएंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। हम वाहनों से कभी स्टंट नहीं करेंगे और तेज गति से वाहन नहीं चलाएंगे।