फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Follow the rules, celebrate the festival

नियमों का करें पालन, मनाएं त्योहार

Tue, 13 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Follow the rules, celebrate the festival
कैराना कोतवाली में शांति समिति की बैठक में भाग लेते कस्बे के जिम्मेदार लोग। - फोटो : SHAMLI
कैराना। कोरोना संकट के चलते आगामी त्योहारों को शासन की गाइड लाइन के मुताबिक मनाने एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में सभी गणमान्य लोगों के साथ सीओ ने बैठक की।
विज्ञापन

सोमवार शाम पांच बजे सीओ जितेंद्र कुमार ने कोतवाली परिसर में बैठक कर आगामी त्योहार नवरात्र, दशहरा, दीपावली, रामलीला, छठ पूजा आदि पर भीड़ इकट्ठा न करने तथा शासन की गाइड लाइन का अनुपालन करने के निर्देश दिए। कहा कि रामलीला मंचन के लिए 200 लोगों की अनुमति है। रामलीला मंचन के दौरान मेले की अनुमति नहीं होगी। कार्यक्रम स्थल के आसपास साफ-सफाई, पानी व लाइट की पूर्ण व्यवस्था कराने के लिए पालिका को निर्देशित किया गया है। यदि कार्यक्रम स्थल पर शासन की गाइड लाइन का अनुपालन नहीं होगा तो उस कार्यक्रम की अनुमति निरस्त कर दी जाएगी। कोतवाल ने रामलीला कमेटी व दुर्गा सेवा समिति के सदस्यों से बातचीत कर रामलीला मंचन की जानकारी ली। किसी भी कार्यक्रम को करने के लिए लाउडस्पीकर की अनुमति नहीं होगी। रावण दहन के समय कोई झांकी या शोभायात्रा नहीं निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed