{"_id":"5ed9397e8ebc3e909943b864","slug":"follow-all-the-rules-in-the-hotspot-shamli-news-mrt4848712182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नियमों का सभी पालन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नियमों का सभी पालन करें
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव हसनपुर में बनाया गया हॉटस्पॉट
- फोटो : SHAMLI
- डीएम-एसपी ने हॉटस्पॉट क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने शहर के हॉटस्पॉट मोहल्ला दयानंद नगर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां तैनात पुलिसकर्मियों से हॉटस्पॉट क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। एसपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि मोहल्लेवासी हॉटस्पॉट क्षेत्र के नियमों का पालन करें।
उन्होंने हॉटस्पॉट क्षेत्र मोहल्ला दयानंदनगर में चाली और बल्ली से बैरिकेडिंग कर की गई सीलिंग और छह प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि सभी लोग लॉकडाउन का पालन कर घरों में मिले। लोगों को पूर्व में एनाउंस कराकर मोहल्ले में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सील करने की जानकारी दी जा चुकी है। एसपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि मोहल्लेवासी हॉटस्पॉट क्षेत्र के नियमों का पालन करें। सभी लोगों को आवश्यक वस्तुएं घर पर ही वॉलिंटियर्स के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए। एसपी ने बताया कि मोहल्ले में सैनिटाइजेशन और साफ सफाई नियमित रूप से किया जाना पाया गया। वॉलिंटियर्स मास्क, हैंड ग्लब्स का प्रयोग अवश्य करें और पैरों में जूते पहने। हाथों को समय-समय पर साबुन अथवा सैनिटाइजर से साफ करते रहें, जिससे संक्रमित होने से बचा जा सके। पुलिसकर्मियों से कहा कि ड्यूटी पर मुस्तैद रहने और खुद को संक्रमण से बचाते हुए अपने को स्वस्थ रखें। शरीर के लिए विटामिन सी युक्त पेय पदार्थ लेते रहें। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर रोड पर स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पहुंचे और वहां क्वारंटीन लोगों का हालचाल जाना।
नए हॉटस्पॉट क्षेत्र सील, पुलिस तैनात
शामली। जनपद शामली में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के तीन नए केस मिलने के बाद उन क्षेत्रों को प्रशासन ने हॉटस्पॉट क्षेत्र चिह्नित कर सील कर दिया है। वहां पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को तीनों स्थानों पर सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई का कार्य किया गया। इन नए हॉटस्पॉट क्षेत्र में एक शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है, जहां पर सिपाही की पत्नी के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। यहां पर तीन गलियों को सील किया गया है। दो अन्य हॉटस्पॉट क्षेत्र झिंझाना थानाक्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों में बनाए गए है। वहां पर एक महिला और एक पुरुष के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। वहां पर भी कोरोना संक्रमित के आसपास की गली को सील किया गया है। कोरोना पॉजिटिव जनपद में इस समय शामली शहर के दो हॉटस्पॉट क्षेत्र को मिलाकर तीन हो गए हैं। इसके अलावा कांधला कस्बे और एक गांव में मिलाकर दो हॉटस्पॉट क्षेत्र पहले से चल रहे हैं। इस तरह से जनपद में इस समय सात हॉटस्पॉट क्षेत्र है।