फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fog visible, trains, buses affected

कोहरे का दिखने लगा असर, ट्रेनें-बसें प्रभावित

Sun, 01 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fog visible, trains, buses affected
शामली में भाकूवाला मन्दिर के निकट सुबह 6.50 छाया कोहरा। - फोटो : SHAMLI
शामली। बारिश और ओला वृष्टि के बाद कोहरे का असर भी दिखना शुरू हो गया है। शनिवार को करीब तीन घंटे कोहरा छाया रहा। इसके कारण कई ट्रेन और बसें प्रभावित हुई। न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़क जाने से 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह लोग उठे तो कोहरे के कारण सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। विद्यार्थियों को ठंड में ठिठुरते हुए ही स्कूल जाना पड़ा। सुबह के कार्य निपटाने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दस बजे कोहरा छटा और भगवान सूर्य देव के दर्शन हुए। धूप निकलने के बाद दिन का अधिकतम तापमान यथावत रहा। शाम ढलते ही कोहरे का असर फिर से दिखाई देने लगा। इस वजह से रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि कोहरा का असर अभी बरकार रहेगा।
विज्ञापन

एक से दो घंटे तक लेट पहुंची बस और ट्रेनें
शामली। शनिवार को सुबह का कोहरा छाए रहने से दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग की कई ट्रेने और रोडवेज व प्राइवेट बसों का संचालन प्रभावित हुआ। आधा घंटे से लेकर एक घंटे तक ट्रेनें प्रभावित रही। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि कोहरेे का ट्रेनों पर असर पड़ा है। उधर, उत्तर प्रदेश रोडवेज परिवहन निगम शामली बस अड्डे के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि शनिवार को सुबह के समय कोहरा छाए जाने से शामली बस अड्डे पर सवारियों को टोटा रहा। मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, करनाल, पानीपत, दिल्ली की ओर से बसें शामली अड्डे पर एक से लेकर दो घंटे तक लेट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली का एक्यूआई रहा 96
शामली। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहायक वैज्ञानिक डाक्टर डीसी पांडे ने ने बताया कि शनिवार को शामली जिलेेेेेेेेेेेेे एयर क्वालिटी इंडेक्स 96 रहा है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि अगर आकाश में कोहरा बढ़ेगा तो एक्यूआई में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed