फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fog remained at night, sunshine during the day

Shamli News: रात में छाया रहा कोहरा, दिन में निकली धूप

Tue, 17 Dec 2024 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fog remained at night, sunshine during the day
शामली। मौसम में बदलाव आया है। रात में कोहरा छाया रहा और सुबह धूप निकली। दिनभर धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। अधिकतम तापमान स्थिर रहा जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

कई दिन से रात में पाला पड़ रहा है। रविवार रात को पाले के साथ कोहरा भी छाया रहा। आधी रात को कोहरा छाया रहने से वाहनों की गति धीमी रही। सुबह सात बजे तक कोहरा छाया रहने और पाला पड़ने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म व ऊनी कपड़ोें में लिपटे रहे।
विज्ञापन

सुबह धूप निकलने पर लोगाें को ठंड से राहत मिली। जिले में 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होकर पांच डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, सरदार वल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि रात में पाला और कोहरा छाया रहने के आसार है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed