फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fog prevailed at night, cold wind blew in the morning and the temperature dropped

Shamli News: रात में छाया कोहरा, सुबह ठंडी हवा चलने से तापमान में आई गिरावट

Mon, 03 Feb 2025 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fog prevailed at night, cold wind blew in the morning and the temperature dropped
शामली। जिले के मौसम में बदलाव आया है। रात में कोहरा छाया रहा और सुबह आसमान में बादल छाने और ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली।
विज्ञापन

जिले के मौसम में रोज बदलाव होने के कारण तापमान में भी बदलाव आ रहा है। शनिवार रात से ही जिले में कोहरा छाया रहा और सुबह आसमान में बादल छा गए। दस बजे बादल छंटने के बाद धूप निकली, जिसके बाद लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं दिनभर हवा चलने से मौसम में ठंडक बनी रही। शाम को धूप हल्की पड़ने से मौसम में ठंड बढ़ गई। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में भी गिरावट आई। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर नौ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहाड़ों पर वर्षा व हिमपात होने की संभावना है। इसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में सोमवार व मंगलवार को बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed